CISF का अवैध कोयला कारोबार पर करारा प्रहार!
हजारीबाग में CISF की बड़ी कार्रवाई, दो ट्रक जब्त!
केऔसुब इकाई एनटीपीसी-सीएमपी, हजारीबाग ने दिनांक 15.10.2026 की रात सूत्रों से प्राप्त खबर पर चरही चौक पर कार्रवाई करते हुए बादम कोयला खनन परियोजना क्षेत्र से अवैध रूप से कोयला ले जा रहे दो ट्रकों को पकड़ा। दोनों ट्रकों सहित कुल वजन 99.260 मीट्रिक टन दर्ज किया गया। इस कार्रवाई के दौरान वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर दोनों ट्रकों को जब्त किया गया। मामले में MMDR Act के अंतर्गत आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है।
CISF का सख्त संदेश—अवैध कोयला कारोबार पर प्रहार जारी, नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई!



